फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बारिश नहीं होने से जौनसार बावर में सूख रही नकदी फसलें

विज्ञापन
विज्ञापन
I- किसानों ने की क्षेत्र को सूखा ग्रस्त घोषित करने मांगI
विज्ञापन




जौनसार बावर क्षेत्र में पिछले पांच माह से बारिश नहीं हुई है। इसके चलते स्थानीय काश्तकारों की नकदी फसल खराब रही है। सूखे की मार से फसलों पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव से स्थानीय किसान चिंतित हैं। उत्पादन में गिरावट का डर सता रहा है। किसानों ने शासन प्रशासन से क्षेत्र को सूखा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।



जौनसार बावर क्षेत्र में बड़े स्तर पर नगदी फसलों की खेती होती है। यहां की जैविक सब्जियां और अनाज की बाजार में काफी मांग है। लेकिन इस बार लंबे समय से बारिश न होने के कारण किसानों के खेतों मेंं टमाटर, गोभी, हरा धनिया, मूली, गाजर, राई, पालक आदि सब्जियों की फसल सूख रही है। इसी के चलते बाजार में पर्याप्त सब्जी भी नहीं पहुंच रही है। इसके चलते क्षेत्र में सब्जियों के दामों में थोड़ा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय किसान जयपाल सिंह पंवार, बिरेंद्र सिंह बिष्ट, जवाहर सिंह, परम सिंह, नारायण सिंह तोमर, पूरण सिंह आदि किसानों का कहना है कि इस बार क्षेत्र में बारिश न होने से नकदी फसलें खराब हो रही है। शासन प्रशासन को क्षेत्र को सूखा ग्रस्त घोषित करना चाहिए। एसडीएम कालसी हर गिरी गोस्वामी ने बताया कि बारिश न होने कारण किसानों को नुकसान हुआ है। नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें