फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, सात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर हथौड़े से हमला का आरोप, अस्पताल में चल रहा उपचार
विज्ञापन




जमीनी विवाद को लेकर सहसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाद हो गया है। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक युवक के सिर पर हथौड़े से वार किए गए। महिलाओं के साथ छेड़खानी का भी आरोप है। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें से दो आरोपियों पर हत्या के प्रयास की धाराएं भी लगाई गई हैं।

थाना प्रभारी सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि दो पक्षों का जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चला रहा आ रहा है। बीती 18 अगस्त की रात को जमीन को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षाें में मारपीट हो गई। उन्होंने बताया कि एक पक्ष की ओर से दी तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने एकराय होकर हमला किया। उसके बेटे के सिर पर हथौड़े से वार किया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पहले दून ले जाया गया। हालत गंभीर होने से जौलीग्रांट रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला और उसकी बेटी के साथ छेड़खानी का भी आरोप है। आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज, जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी आजम और अमजद पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। शेष आरोपियों इजहार, हसन, शाकिर, जावेद, जाहिद पर बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तार के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें