फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ‘स्कूल, कॉलेज और मदरसों में सरस्वती माता की तस्वीर अनिवार्य हो’

विज्ञापन
विज्ञापन
Iभारत रक्षा मंच ने उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग को ज्ञापन देकर की मांगI
विज्ञापन


सभी स्कूल, कॉलेज, मदरसों व शिक्षण संस्थानों में महापुरुषों की जयंती मनाने, भारत माता, सरस्वती माता की तस्वीर अनिवार्य करने की मांग की गई है। इस संबंध में भारत रक्षा मंच ने उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग को ज्ञापन दिया है। आयोग की ओर से आश्वासन दिया गया है कि जल्द इस पर निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना को मंच के प्रदेश संयोजक व संगठन मंत्री आशीष बाजपेयी और प्रदेश महामंत्री विपुल गुप्ता ने ज्ञापन दिया। इस दौरान कहा कि उत्तराखंड के सभी स्कूल, कॉलेज, मदरसों व अन्य शिक्षण संस्थाओं में देश व उत्तराखंड के महापुरुषों की जन्म जयंती मनाने के साथ भारत माता व सरस्वती माता की तस्वीर अनिवार्यता की जाए। इसके साथ ही शिक्षण संस्थान वीर महापुरुषों की जयंती, संगोष्ठी, चर्चा और व्याख्यान आयोजित करें। डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि हम एक आदेश पारित करके सभी शिक्षण संस्थानों में यह निर्देश जारी करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें