Iबसंत विहार क्षेत्र में महेंद्र चौक स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से चोरों ने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी तहरीर में महेश वर्मा ने बताया कि महेंद्र चौक पर महेश वर्मा ज्वेलर्स के नाम से उनकी दुकान है। दो फरवरी की रात वह अपनी दुकान बंद कर चले गए। सुबह जब आए तो देखा कि दुकान से सामान गायब है। बताया कि दुकान से पांच चांदी की चेन, ताबीज, चांदी की अंगूठी चोरी हुई है।I