बाजार गए परिवार के घर से चोरों ने चार लाख रुपये और जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस में शिकायत मोहन सिंह निवासी पित्थूवाला ने की है। मोहन सिंह का कहना है कि वह परिवार के साथ गत 31 अक्तूबर को बाजार गए थे। शाम करीब चार बजे वापस आए तो घर का ताला टूटा मिला। घर के अंदर देखा कि आलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से चार लाख रुपये, गले का हार, दो टॉप्स, चार सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी पायल और अन्य सोने के जेवर गायब थे। इंस्पेक्टर पटेलनगर देवेंद्र चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। आरोपी की पहचान के लिए कई साक्ष्य मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। मा.सि.रि.