धारा चौकी क्षेत्र में एक इमारत के गोदाम का ताला तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित जसपाल छाबड़ा ने धारा चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। शिकायत के अनुसार, राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स डिस्पेंसरी रोड स्थित एक बिल्डिंग में गोदाम और एक निजी वाशरूम बना हुआ है। आरोप है कि होली के दिन कुछ असामाजिक तत्वों ने गोदाम का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।पीडि़त का आरोप है कि गोदाम से हजारों का सामान चोरी कर लिया गया। इसके अलावा प्रिंटर, फिटिंग, मिक्सर, पाइप और अन्य सामान भी चोर ले गए। आरोप है कि ताला तोड़कर घुसे चोरों ने कैमरे भी तोड़ दिए। गोदाम के अंदर काफी तोड़-फोड़ भी की।पीडि़त ने बताया कि वह चाकू भी छोड़ गए हैं। घटना पर दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने आक्रोश जताया है। अध्यक्ष पंकज मैसोंन ने कहा कि पलटन बाजार और में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुरानी चोरियों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस की सख्ती से इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए गश्त बढ़ानी चाहिए।