फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के सत्ता में आते ही अग्निवीर योजना रद्द होगी : सप्पल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iयूथ कांग्रेस की ओर से एक होटल में आयोजित जय जवान कार्यक्रम में बोले गुरदीपI
विज्ञापन




कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार गुरदीप सप्पल ने कहा कि अग्निवीर योजना से युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस के सत्ता में आते ही इस योजना को रद्द कर दिया जाएगा। यूथ कांग्रेस की ओर से दून में जय जवान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं ने अपनी बातें पदाधिकारियों के सामने रखीं।



सिप्पल ने कहा, युवाओं की मन की बात सुनकर कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करेगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड का युवा भारतीय सेना के माध्यम से देश की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाता था। लेकि,न जिस तरीके से सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, निश्चित तौर पर बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार की मंशा देश की सेना को कमजोर करने की है। पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी और युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि युवाओं के हक के लिए युवा कांग्रेस आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव नईम प्रधान, रिशु मेहर, हेमंत साहू, मीमांसा आर्या ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, गोविंद बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरू, जया कर्नाटक, अल्का आर्या, रंजीत राणा, मधु, सचिन राठौर, निशांत शाही, आफताब आलम, मोहित चौहान सहित युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें