साहिया। एसएसआर जनजातीय स्नातकोत्तर कॉलेज में जौनसार बावर के पारंपरिक ज्ञान-विज्ञान और प्रोद्योगिकी विषय पर शुक्रवार से कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजक सचिव डॉ. शशि नेगी ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन रिपब्लिक फाउंडेशन सोसाइटी उत्तराखंड के माध्यम से व एसएमआर जनजातीय स्नातकोत्तर कॉलेज के सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में प्रमुख वक्ता के रूप में पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा, डॉ. नंदलाल भारती, महाबल सिंह नेगी, अमर सिंह चौहान भाग लेंगे। संवाद