फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गांधी रोड से प्रवेश कर तहसील कॉम्प्लेक्स की तरफ निकलेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
I- मल्टीलेवल पार्किंग का डिजाइन बनकर तैयार, प्रशासनिक भवन के ऊपर भी की जाएगी पार्किंगI
विज्ञापन




पुरानी तहसील में 1200 कारों के लिए मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाने का काम रफ्तार पकड़ चुका है। पुरानी तहसील में निर्मित भवन को ध्वस्त कर जगह को समतल कर लिया गया है। उधर, मल्टीलेवल पार्किंग का डिजाइन बनकर तैयार है। छह मंजिला मल्टीस्टोरी पार्किंग का पहला प्रवेश द्वार गांधी रोड, जबकि दूसरा प्रवेश द्वार पलटन बाजार क्षेत्र में खुलेगा। वहीं, पार्किंग से निकलने वाली कारों के लिए निकासी द्वार तहसील कॉम्प्लेक्स रोड पर खुलेगा।



गौरतलब हो कि पलटन बाजार, गांधी रोड, आढ़त बाजार के आसपास के क्षेत्र में कारों की पार्किंग बड़ी समस्या है। इस क्षेत्र में कोई सार्वजनिक पार्किंग नहीं होने के कारण वाहन स्वामियों को बड़ी दिक्कत होती है। एमडीडीए पुरानी तहसील में 1200 वाहनों के लिए मल्टीस्टाेरी पार्किंग बना रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से अक्तूबर में ही एनओसी दे दी गई थी। एनओसी मिलने के बाद पुरानी तहसील में तोड़फोड़ का काम चल रहा था। यह कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब एमडीडीए मल्टीस्टोरी पार्किंग का कार्य शुरू कराएगा। इसके लिए डिजाइन बनकर तैयार है।
विज्ञापन


एमडीडीए के डिजाइन के अनुसार पुरानी तहसील परिसर के 7,372 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। सबसे नीचे बेसमेंट होगा। इसमें कार पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। गांधी पार्क की ओर से प्रवेश करने पर सामने दो मंजिला भवन बनाया जाएगा। इसे तहसील या कलेक्ट्रेट के लिए प्रयोग किया जाएगा। इस दो मंजिला भवन के ऊपर पांच मंजिल की मल्टीस्टोरी कॉमर्शियल पार्किंग बनाई जाएगी, जबकि प्रवेश द्वार से अंदर आते ही मल्टीस्टोरी पार्किंग में प्रवेश कर सकेंगे। यह पार्किंग छह मंजिल की होगी।





Iकलेक्ट्रेट में वाहनों की पार्किंग बड़ी चुनौतीI



वाहनों की पार्किंग की सबसे बड़ी चुनौती कलेक्ट्रेट और आसपास के क्षेत्र में है। यहां पर वाहनों से कलेक्ट्रेट की सभी पार्किंग हाउसफुल रहती हैं। एसपी ट्रैफिक के कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक और डीएम कार्यालय के बाहर वाहनों की भीड़ के कारण कोई भी व्यवस्था कारगर नहीं हो पाती। पुरानी तहसील में पार्किंग बनेगी, तो सबसे बड़ा लाभ इस क्षेत्र को मिलेगा।





Iपरिवहन विभाग से भी मांगी जमीनI

एमडीडीए इस क्षेत्र में एक अन्य मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण भी कराना चाहता है। एमडीडीए ने परिवहन विभाग को प्रस्ताव दिया है कि यदि परिवहन विभाग रेलवे स्टेशन के आसपास अपनी जमीनों को प्राधिकरण को सौंप दे, तो उसका प्रयोग पार्किंग के लिए किया जा सकता है। इसके ऐवज में प्राधिकरण परिवहन निगम को आईएसबीटी का स्वामित्व दे सकता है। लेकिन, इस पर अब तक कोई सहमति नहीं बन सकी है।





Iवन विभाग से मांगी एनओसीI



मसूरी में जीरो प्वाइंट रोड पर भी एमडीडीए मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण करने जा रहा है। इसके लिए डिजाइन तैयार कर लिया गया है। उधर पार्किंग निर्माण की एनओसी के लिए वन विभाग को पत्र भेजा गया है। एनओसी मिलते ही मसूरी में भी मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन



Iपार्किंग के प्रोजेक्ट को लेकर एमडीडीए गंभीर है। जल्द देहरादून समेत मसूरी में मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे देहरादून में वाहनों की पार्किंग की बड़ी समस्या का निदान हो सकेगा।
I

I
I

I- बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष, एमडीडीएI


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें