उत्तराखंड की पर्वतारोही बेटी देवयानी सेमवाल की कहानी को पूरी दुनिया देख पाएगी। देवयानी की आध्यात्मिक यात्रा के जरिए पहाड़ की बेटी के साहस, गंगा की महत्ता और उत्तराखंड के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराया जाएगा।
सिनेमाई कैनवास पर बेहद खूबसूरत ढंग से प्रदर्शित की गई शॉर्ट फिल्म 'गंगा द डॉटर ऑफ हिमालयास' की गुरुवार को परेड ग्राउंड स्थित दून लाइब्रेरी में स्क्रीनिंग की गई। दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों को फतह करने के लिए दृढ़ संकल्पित उत्तरकाशी जिले के मुखबा की देवयानी के जुनून को इस शॉर्ट फिल्म में दिखाया गया है। प्रसिद्ध फिल्मकार भारत बाला की ओर से उत्तराखंड श्रृंखला की सात शॉर्ट फिल्मों को पर्दे पर दिखाया जा रहा है। जिसमें पहली शॉर्ट फिल्म है 'गंगा द डॉटर ऑफ हिमालयास' है।
National Games 2023: उत्तराखंड के अंकित ने बढ़ाया मान, 10 किलोमीटर रेस में जीता गोल्ड मेडल
कभी सोचा नहीं था दुनिया मेरा सफर देखेगी: देवयानीI
देवयानी गंगोत्री की तलहटी में बसे मुखबा में पली-बढ़ी है। माउंट किलिमंजारो से अब उसकी नजर माउंट एवरेस्ट और प्रसिद्ध सात शिखरों पर केंद्रित हैं। 2021 कश्मीर के गुलबर्ग में हुए खेलों इंडिया दो, नेशनल विंटर गेम्स में देवयानी ने ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किया। देवयानी ने बताया कि फिल्म मेरी यात्रा, प्रकृति की सुंदरता, मानवीय पहलु, पहाड़ों और नदियों के बीच के पवित्र रिश्ते को दर्शाती है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी कहानी इस तरह से दिखाई जाएगी। मेरे लिए यह खुशी का पल है।