फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मंडी में वे ब्रिज मशीन खराब, बड़े वाहनों की तौल में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
निरंजनपुर मंडी का हाल: सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए लगी एलईडी भी खराब
विज्ञापन




निरंजनपुर मंडी में विगत कई दिनों से वे-ब्रिज मशीन खराब पड़ी है। इससे भारी वाहनों के तौल में परेशानी आ रही है। हालांकि, मंडी समिति वैकल्पिक व्यवस्था कर दूसरे मशीन का प्रयोग कर रही है। लेकिन, ट्रकों को मुड़ने की जगह नहीं मिलने से चालकों को जूझना पड़ रहा है।



देहरादून सब्जी मंडी में बाहर से रोज माल से लदे भारी वाहनों का आवागमन होता है। वाहनों के नापतौल के लिए यहां तीन वे-ब्रिज मशीन लगी हुई हैं। जिसमें से एक मशीन कई दिनों से खराब है। इससे भारी वाहनों के तौल में दिक्कत आ रही है। साथ ही वाहन चालकों को वाहन अंदर-बाहर करने में भी परेशानी आ रही है। हालांकि, मंडी समिति भारी वाहनों के लिए तीसरी मशीन का प्रयोग कर रही है। यहां वाहन मोड़ने के लिए जगह कम है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वहीं दूसरी ओर मंडी की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए लगाई एलईडी स्क्रीन भी लंबे समय से खराब है। लेकिन मंडी समिति इसकी सुध नहीं ले रही है। हालांकि, मंडी समिति के अधिकारियों का कहना है कि वे-ब्रिज मशीन की मरम्मत करवाई जा रही है। एक-दो दिन में मशीन को ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






भारी ट्रक गुजरने के कारण मशीन धंस गई थी। जिसकी मरम्मत की जा रही है। एक-दो दिन में मशीन ठीक हो जाएगी। वैकल्पिक व्यवस्था कर दूसरी मशीन से तौल की जा रही है। एलईडी स्क्रीन को भी जल्दी ठीक कराया जाएगा। - विजय थपलियाल, सचिव मंडी समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें