फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आज बदलेगा मौसम, पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIएक बारिश के साथ ही दिन के तापमान में भी आएगी गिरावट
I
मौसम के बदले पैर्टन के चलते प्रदेश भर में विंटर बारिश के आंकड़ों में कमी दर्ज की जा रही है। यही वजह है कि दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। लेकिन आज (शुक्रवार) प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। बारिश व बर्फबारी का असर राज्य भर में दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा।
I
Iमौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 दिसंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले के कुछ हिस्सों के साथ तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन

I
I
I
Iतीन डिग्री ज्यादा रहा दून का
I
I
I
Iदिसंबर में अभी तक दिन के तापमान में सामान्य से एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बृहस्पतिवार को भी देहरादून का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 6.2 रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। ऐसे में पर्वतीय जिलों में होने वाली बारिश व बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों के दिन के तापमान पर देखने को मिलेगा। 22 दिसंबर को दून का अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

I
Iक्रिसमस पर साफ रहेगा मौसम
I
Iक्रिसमस के मौके पर प्रदेश भर का मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 व 25 दिसंबर को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। उधर बारिश के आंकड़ों पर नजर डाले तो इस महीने अभी तक 4.4 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 50 फीसदी कम है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें