फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्वयंसेवियों ने बीईओ कार्यालय की सफाई की

विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सेलाकुई के परिसर में सफाई करते स्वयंसेवी छात्र - छात्राएं। स्रोत: व
विज्ञापन
सेलाकुई। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेलाकुई में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहसपुर के परिसर की साफ-सफाई की। सुबह के सत्र में स्वयंसेवियों ने छह प्रकार के प्राणायाम और आसनों का अभ्यास किया। परिसर की साफ-सफाई कर फुलवारी की निराई-गुड़ाई कर पौधों की सिंचाई भी की। उन्होंने हिंदी और गढ़वाली गीतों का अभ्यास भी किया। शिखर सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति गेड़ी के अध्यक्ष दीपक डोभाल ने छात्र और छात्राओं को नुक्कड़ नाटक व लोकगीतों का प्रशिक्षण दिया। शिविर में 36 स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी हरीश राणा, प्रवक्ता जयवीर बलोदी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें