लॉकडाउन के बीच अब वन्यजीव भी जंगलों से निकलकर आबादी क्षेत्र में दाखिल होने लगे हैं। ऐसा ही एक नजारा राजपुर क्षेत्र के जोहड़ीगांव में देखने को मिला जहां जंगल से निकलकर एक हिरन आबादी क्षेत्र में दाखिल हो गया। लेकिन इससे पहले कि हिरण वापस जंगल में जा पाता दर्जनभर कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया।
कुत्तों के हमले से बचने के लिए हिरण सुदीप गुरुंग नामक व्यक्ति के घर में दाखिल हो गया। हिरण के चिल्लाने की आवाज सुनकर मकान मालिक सुदीप गुरुंग, उसके पड़ोसी सुनील गुरुंग, राजेश सेन और राजीव गुरुंग समेत दर्जनभर लोग मौके पर जमा हो गए।
आखिरकार लोगों ने लाठी-डंडों से जैसे जैसे कुत्तों को भगाया और हिरण को सुरक्षित बचाया। लेकिन कुत्तों के हमलों में हिरन घायल हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी तो रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और हिरण को कब्जे में लिया।
पहले उसका इलाज किया गया और उसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया बता। दें कि यह पहला मौका नहीं है जब जंगलों से निकलकर कोई हिरण आबादी क्षेत्र में दाखिल हो गया।