फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सड़क के नीचे कराए जाएं सुरक्षा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



लेल्टा गांव के निवासियों ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जिलाधिकारी को लिखा गया है भूगर्भीय सर्वे के लिए : युक्ता



लेल्टा गांव के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग की सड़क के नीचे सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि गांव को सुरक्षित करने के लिए सड़क के नीचे सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएं। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कालसी को ज्ञापन सौंपा।



ग्रामीणों ने कहा कि बीती 18 जुलाई को भारी बारिश के चलते गांव के नीचे स्थित मोटर मार्ग पर सुरक्षा दीवार न होने के कारण भारी कटाव हो गया है। जिससे आवासीय मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है। कटाव आवासीय भवनों के नीचे हुआ है। जिसे लगातार भवनों के ढहने का खतरा बना हुआ है। 10-12 मकान खतरे की जद में हैं। इसकी जानकारी भी आपदा कंट्रोल रूम तहसील कालसी में दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन


प्रधान अजब सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक ने भी मौका का मुआयना किया है। उन्होंने सुरक्षा के लिए सड़क किनारे सीसी ब्लाॅक और तारजाल भरान की मांग की है। एसडीएम कालसी युक्ता मिश्र ने कहा कि लोक निर्माण विभाग और ब्लाॅक प्रशासन को इस संबंध में निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन




जिलाधिकारी को भूगर्भीय सर्वे कराने के लिए भी लिखा गया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में धर्म सिंह, कल्याण सिंह, जगत सिंह, मुन्ना सिंह, अजब सिंह, जगत सिंह, मदन सिंह, शूरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें