फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सड़क का डामरीकरण न हुआ तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



30 साल से नहीं हुआ दांवापुल-खारसी मोटर मार्ग का डामरीकरण

तहसील प्रशासन के माध्यम से ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन



खत द्वार और बिशलाड़ के ग्रामीणों ने लोक सभा से पूर्व दांवापुल-खारसी मोटर मार्ग का डामरीकरण न होने पर चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। विरोध में ग्रामीण 11 सितंबर को लोक निर्माण विभाग के दफ्तर में धरना प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा।



ग्रामीणों ने कहा कि 16 किमी लंबा मोटर मार्ग करीब 30 साल से बदहाल स्थिति में पड़ा है। सड़क से कुराड, सिंचाड़, मिंडाल, खनाड़, मंझगांव, समोग, थणता, जोगिया समेत एक दर्जन गांव की करीब पांच हजार की आबादी जुड़ी है। वर्ष 1994 में पहाड़ाें को काट कर कच्ची सड़क बनाई गई, लेकिन आज तक सड़क का डामरीकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है। खस्ताहाल सड़क के कारण अब तक अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक दर्जन से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पूर्व में भी अधिशासी अभियंता के कार्यालय में प्रदर्शन किया गया था। तब अधिकारियों ने शीघ्र डामरीकरण कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन




ज्ञापन सौंपने वालों में विक्रम सिंह नेगी, राकेश भट्ट, अमित सिंह चौहान, महेंद्र सिंह नेगी, सुरेश भट्ट, अरविंद चौहान, मातबर सिंह, सूरत सिंह, विरेंद्र सिंह, यशपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें