फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हॉट मिक्स प्लांट के विरोध में उतरे जामनखाता के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

Iएसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर डीएम कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दीI

Iचोरी छिपे प्लांट को संचालित करने का आरोपI



ग्रामीणों ने चोरी छिपे जामनखाता गांव में हॉट मिक्स प्लांट संचालित करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इसे लेकर एसडीएम विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने जांच का भरोसा दिलाया।



एडवोकेट गुरुमेल सिंह राठौड़ के कहा कि शीतला नदी पुल के समीप प्लांट लगाया गया है। प्लांट रात को संचालित किया जाता है। जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। पछवादून क्षेत्र ग्रीन बेल्ट क्षेत्र है। यहां हॉट मिक्स प्लांट के संचालन की अनुमति नहीं मिल सकती। आरोप लगाया मिलीभगत कर प्लांट का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लांट के आसपास घनी आबादी क्षेत्र है। धुएं का गुबार उठने पर लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है। प्लांट के खिलाफ कार्रवाई न होने पर ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होंगे। एसडीएम ने बताया कि मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। जिला खान अधिकारी को जांच के लिए लिखा जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान नीरज कुमार, संजय भारद्वाज, दलीप सिंह, कश्मीर सिंह, दिनेश राठौड़, बबलू राठौड़, इंद्रजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें