फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रात भर बिजली से रोशन रहेंगे सिली खत के 12 गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम छह बजे से सुबह दस बजे तक दी जाएगी आपूर्ति
विज्ञापन




ग्रामीणों ने निगम के फैसले पर ली राहत की सांस

सिली खत के 12 गांवों में व्याप्त बिजली संकट से ग्रामीणों को शुक्रवार की शाम से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। ऊर्जा निगम ने गांवों को शाम छह बजे से सुबह दस बजे तक बिजली की नियमित आपूर्ति देने का दावा किया है। निगम के इस फैसले से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

साहिया क्षेत्र में 14 दिन पहले आई आपदा के कारण सिली व शैली खत के ग्रामीण इलाकों को आपूर्ति देने वाली बिजली की लाइन व ट्रांसफार्मर खतरे की जद में आ गए थे। जिसके चलते ऊर्जा निगम ने लाइन को बंद करके नई लाइन बनाने का काम शुरू कर दिया था। हालांकि निगम ने कुछ गांवों को आसपास की अन्य लाइनो से जोड़ दिया था लेकिन सिली खत के 12 गांव पिछले 13 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर थे। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी भी बढ़ रही थी। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए निगम के अधिकारियों ने प्रभावित गांवों को माख्टी-चकराता लाइन से आपूर्ति देने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सहायक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि जब तक नई लाइन नहीं बन जाती तब तक गांवों को शाम छह बजे से सुबह दस बजे तक बिजली की नियमित आपूर्ति दी जाएगी। दस बजे के बाद नई लाइन पर काम होने के कारण दिनभर आपूर्ति बंद रहेगी। उधर बिजली आपूर्ति की मौजूदा व्यवस्था पर ग्रामीण अजब सिंह चौहान, प्रदीप चौहान, बिशन चौहान, अर्जुन सिंह राठौर, राजेंद्र सिंह चौहान, स्वरूप ने संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि रात के समय बिजली मिलने से ग्रामीणों को काफी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें