फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बुखार से त्यूणी के फनार गांव के प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
I- तबीयत खराब होने के बाद परिजन सुबह लाए थे अस्पताल
विज्ञापन

I

I
I

I- 108 इमरजेंसी एंबुलेंस में शिफ्ट करते समय दम तोड़ाI



त्यूणी तहसील के फनार गांव के ग्राम प्रधान को तबीयत बिगड़ने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालात अधिक खराब होने के चलते चिकित्सक ने उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन 108 इमरजेंसी एबुलेंस में शिफ्ट करने के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सक के मुताबिक ग्राम प्रधान पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। हालांकि डेथ ऑडिट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।



जानकारी के अनुसार त्यूणी तहसील क्षेत्र के फनार गांव के प्रधान रमेश पिश्टा कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. नरेंद्र राणा ने बताया कि सोमवार को ग्राम प्रधान रमेश पिश्टा के परिजन उनको ओपीडी में दिखाने आए थे। परिजनों का कहना था कि उनको दो-तीन दिनों से बुखार आ रहा है। हालांकि परीक्षण के दौरान ऐसा लग रहा था कि वह 10- 12 दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। बताया कि पैथोलॉजी जांच में उनके खून में प्लेटलेट्स की संख्या एक लाख से अधिक थी।चिकित्साधिकारी ने बताया कि मरीज को बुखार था। लेकिन उनकी हालत सामान्य लग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया कि मंगलवार को परिजन मरीज को गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर आए। परिजनों ने बताया कि उनको रात से खून की उल्टी हो रही है। वह उल्टी करते हुए शौचालय में गिर गए। डॉ. नागेंद्र राणा ने बताया कि मरीज की हालत बेहद खराब थी। उनके दिल की धड़कन नहीं मिल रही थी। उनकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मरीज को 108 इमरजेंसी एबुलेंस में शिफ्ट किया जा रहा था। इस दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि प्राथमिक तौर पर मौत का कारण हृदय घात लग रहा है। लेकिन डेथ ऑडिट के बाद मौत के स्पष्ट कारण का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें