चोरी के आरोप में पकड़े गए युवकों को डंडों से पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो बीते दो जनवरी की रात का बताया जा रहा है। लोग युवकों को पुलिस को सौंपने के बजाय खुद ही न्यायधीश बन बैठे। कड़ाके की ठंड में उन्हें डंडों से पीटने का फैसला सुना डाला। युवक रहम की गुहार लगाते रहे, लेकिन उन पर डंडों की बरसात शुरू हो गई।
जानकारी के अनुसार गत दो जनवरी की रात गांव के दो युवक चोरी के इरादे से गांव में स्थिति आटा चक्की में घुस गए। एक व्यक्ति ने उन्हें देख लिया। आरोप है कि दोनों युवक व्यक्ति से धक्का-मुक्की कर भागने का प्रयास करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। दोनों को पकड़कर एक घर के आंगन में ले जाया गया। जहां एक युवक के हाथ रस्सी से पीछे की ओर बांध दिया गया। फिर कड़ाके की ठंड में उस पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक लोगों से रहम की गुहार लगा रहा है।
वीडियो में कुछ महिलाएं जौनसारी भाषा में युवक को न मारने की बात कह रही हैं। दोनों युवकों को 8-10 लोग घेरे हुए हैं। लोग एक-एक कर उनकी पीठ पर डंडे बरसाते हैं। एक वीडियो में दोनों युवक चोरी की बात कबूल कर रहे हैं। वह दो कट्टे और बैटरी चोरी करने की बात स्वीकार कर रहे हैं। युवकों की लड़खड़ाती आवाज से इस बात का भी आशंका जताई जा रही है कि वे नशे में हैं।
Iतीन लोगों पर मुकदमा दर्जI
कोतवाली पुलिस ने युवकों की पिटाई मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में राहुल पुत्र राजकुमार निवासी मेंहूवाला ने कहा कि गत दो जनवरी की रात्रि करीब 11:00 बजे वह अपने साथी दिनेश के साथ पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में विपक्षी बलबीर शर्मा, सुरेश शर्मा, बलबीर नेगी ने घर में चोरी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पड़कर बुरी तरह से मारा पीटा। उन्हें बंधक बना लिया। इसकी सूचना ना तो पुलिस को दी ना ही परिजनों को बताया। जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट के दौरान मौके पर सात-आठ लोग मौजूद थे। कोतवाली प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Iपीड़ित युवक पर भी चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्जI
- कोतवाली पुलिस ने पीड़ित युवक के खिलाफ भी चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में बलबीर पुत्र कृपाराम निवासी मेहूंवाला ने कहा कि राहुल ने उनके पड़ोसी बलबीर सिह तोमर की आटा चक्की से दो कट्टे आटा, दो कट्टे चावल, ट्रैक्टर की बैटरी व तेल चोरी करने का प्रयास किया। इस आधार पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
I
Iसंविधान ने किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं दिया गया है। यदि कोई चोरी करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे पुलिस को सौंपना चाहिए। मारपीट में तीन साल की सजा तक का प्रावधान है।
I
I
I
Iनरेश चंद बहुगुणा, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ताI