फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दो चोरियों का शातिर आरोपी चोरी के माल के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के ढाकी में कृषि यंत्रों के स्पेयर पार्ट्स की दुकान से एक लाख की नकदी और लाखों के पार्ट्स चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चोर ने पूर्व में भी जमनीपुर में एक घर में चोरी की थी। पुलिस ने दोनों चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। थाना क्षेत्र ढाकी में 20 दिसंबर को अवनी इंटरप्राइजेज नाम की दुकान में चोरी हुई थी। पुलिस ने देहरादून के माजरा के मूलचंद एंक्लेव निवासी दुकान मालिक तरुण कुमार गोयल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि आरोपी को खुशहालपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना नाम खुशहालपुर की धोबी बस्ती निवासी सनी बताया। आरोपी ने कुछ दिन पहले जमनीपुर में एक घर में भी चोरी की थी। आरोपी के पास से नकदी और चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें