फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बुकिंग के सात-आठ दिन बाद मिल रहा गैस सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
I-ट्रक चालकों की हड़ताल के कारण हो रही परेशानी
विज्ञापन

I

I-इंडियन ऑयल के गैस एजेंसियों में 1500 से दो हजार का बैकलॉगI

ट्रक चालकों की हड़ताल का असर गैस एजेंसियों पर भी पड़ा है। तीन दिन सप्लाई न आने के कारण एजेंसियों में बैकलॉग बढ़ गया है। अधिकतर गैस एजेंसियों में वर्तमान में 1500 से 2000 का बैकलॉग चल रहा है। जिसके कारण बुकिंग के सात से आठ दिन बाद उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मिल पा रहा है।

विदित है कि एक जनवरी से हिट एंड रन कानून के विरोध में देशभर के ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल की दी। उनकी हड़ताल दो दिन चली थी। हड़ताल का असर अभी भी गैस एजेंसियों में देखने को मिल रहा है। तीन दिन गैस सप्लाई न होने और डिमांड बढ़ने के कारण गैस एजेंसियों का बैकलॉग बढ़ गया। ज्यादा बैकलॉग आईओसी के गैस एजेंसियों में हैं। इन एजेंसियों में गैस की सप्लाई हरियाणा से होती है।
विज्ञापन




शहर में सबसे ज्यादा 32 एजेंसियां आईओसी की है, इसलिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि एचपीसी की चार और बीपीसी की नौ गैस एजेंसियों की सप्लाई हरिद्वार, रुड़की से होने के कारण इन एजेंसियों का बैकलॉग कम है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण सप्लाई तीन दिन बाधित रही। इससे बैकलॉग बढ़ गया है। बैकलॉग बढ़ने के कारण वेटिंग भी बढ़ गई है। लोगों को बुकिंग के सात या आठ दिन में सिलिंडर मिल पा रहा है। हालांकि धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। -चमन लाल, अध्यक्ष उत्तराखंड एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें