फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामी सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल रहा बेमिसाल : कुलदीप कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरबर्टपुर। भाजपा जिला कार्यकारिणी की ओर से हबर्टपुर स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता की गई। जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर 23 मार्च को ब्लॉक स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के कार्यकाल को तीन वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। कहा कि सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मीता सिंह, जिला महामंत्री विनोद कश्यप, देवेंद्र चावला, राहुल शर्मा, शुभम गर्ग, अनुज गुलेरिया, नवीन रावत, वीरता गुरुंग, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे। वहीं कालसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने मीता सिंह का कालसी पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पर जिला पंचायत प्रशासक मधु चौहान, जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, दिनेश तोमर, चमन नेगी, अनिल चांदना, मठोर सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें