खिलाड़ियों को पुरोला विधायक ने सम्मानित
कबड्डी की विजेता टीम को 50 और उप विजेता को 31 हजार रुपये से किया गया सम्मानित
जागड़ा पर्व पर चौहान क्लब उटैल के ओर से आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आज समापन हो गया है । कबड्डी का फाइनल मुकाबला ग्राम बाईथा और ग्राम ऊभरेऊ के बीच खेला गया। टक्कर के मुकाबले में बाईथा ने ऊभरेऊ की टीम को करारी मात दी। वालीबॉल में मद्रसू ने लांघा को हराया।
कबड्डी की विजेता टीम को 50 हजार और उप विजेता टीम को 31 हजार रुपये, वॉलीबाल की विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का सम्मान धनराशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि इस प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं समय-समय पर आयोजित होनी चाहिए। गांव में छिपी प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से व्यक्ति जहां शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, वहीं भविष्य निखरने के साथ खेल स्वरोजगार से भी जोड़ते हैं।
विधायक ने कबड्डी और वॉलीबाल की विजेता व उपविजेता टीम को नकद धनराशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी, चौहान क्लब उटैल के अध्यक्ष स्वराज सिंह चौहान, कर्मचारी कल्याण समिति खत पंजगाव गांव के अध्यक्ष पूरण सिंह चौहान, मायाराम चौहान, सचिव संसार सिंह चौहान, यशपाल चौहान, संजय चौहान आदि मौजूद रहे।