फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तराखंडी रिवाजों के साथ शुरू हुआ गढ़ कौथिग मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
Iलोक गायिका मीना राणा ने पहाड़ी गीतों से किया मंत्रमुग्धI
विज्ञापन




उत्तराखंडी रीति रिवाजों के साथ ढ़ोल दमाउ की थाप पर तीन दिवसीय गढ़ कौथिग मेले का शुभारंभ हो गया। इसमें गढ़वाली संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। मेले में लोगों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद लेने के साथ ही पहाड़ी उत्पादों की खूब खरीदारी की।
विज्ञापन


क्लेमेंटाउन में गढ़वाल भ्रात मंडल संस्था की ओर से पीपलेश्वर मंदिर की निकट गढ़ कौथिग मेले का शुभांरभ पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि नई पीढ़ी बोली भाषा बोलने में संकोच करती है। कौथिगों के माध्यम से हमारी नई पीढ़ी पहाड़ की संस्कृति को जानती है। महोत्सव में कलाकारों ने गढ़वाली संस्कृति की छटा बिखेरी। इस दौरान संस्था की महिलाओं और बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। वही हास्य कलाकार संदीप छिलबट ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोहा। कार्यक्रम में लोक गायिका मीना राणा ने अपने गीत हम उत्तराखंडी छा, चंदन मेरा पहाड़ ऐयी.. से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर संयुक्त निदेशक उद्योग शिखर सक्सेना, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह, संस्था के अध्यक्ष सुंदरलाल सेमवाल, संरक्षक कर्नल सेनि एचएम बर्थवाल, जयपाल सिंह, आरपी चमोली, सुषमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें