फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 24 घंटे में मिले कोविड के 16 संदिग्ध मरीज, सभी की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
I- बढ़ रहा कोविड का खतरा, संदिग्ध मरीजों की हो रही आरटीपीसीआर जांच
विज्ञापन

I

I
I

I- जिले में अबतक दो स्वाइन फ्लू के मरीज मिले, अन्य की जांच जारीI

कोविड का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि रोजाना संदिग्ध मरीज भी अधिक आ रहे हैं। खांसी, जुकाम, सिर दर्द और बुखार के मरीजों की कोविड जांच की जा रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में कोविड के 16 संदिग्ध मरीज पाए गए। इन मरीजों की दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच हुईं। हालांकि सभी मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।



जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने बताया कि जो मरीज खांसी, जुकाम और बुखार के आ रहे हैं इनको प्राथमिकता पर रखकर इलाज किया जा रहा है। इन मरीजों की हालत गंभीर होती है तो कोविड जांच की जाती है। जिले में रोजाना लगभग 12 से 15 कोविड संदिग्ध मरीज मिल रहे हैं। इन मरीजों की आरटीपीसीआर जांच हो रही है। वहीं, दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में अबतक स्वाइन फ्लू के दो मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं। अन्य संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iस्वाइन फ्लू के दो मरीज आ चुके पॉजिटिवI



बता दें कि दून अस्पताल में पिछले दिनों एक पांच साल का बच्चा और एक 50 साल की महिला एच1एन1 पॉजिटिव पाई गई थीं। बता दें कि स्वाइन फ्लू के अलग अलग स्ट्रेन होते हैं। एच1एन1 इनमें से एक है। इन दोनों मरीजों में यही स्ट्रेन मिला था जो 2009 में पाया गया था। संदिग्ध मरीजों में पहले इन्फ्लूएंजा ए टेस्ट किया जाता है। यह पॉजिटिव आने के बाद एच1एन1 टेस्ट किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें