फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चोरों ने बंद घर से नकदी और जेवर चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने पांच दिन से बंद पड़े घर के ताले तोड़कर नकदी और जेवर ले उड़े। पीड़ित की तहरीर पर सेलाकुई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह निवासी तिलक विहार निगम रोड औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई की एक कंपनी में काम करते हैं। उनकी पत्नी मायके गई थी। वे अपनी बहन के घर भाऊवाला गए थे। घर 25-29 अक्टूबर के बीच बंद था। बीते रविवार की शाम को जब वे घर पहुंचे तो ताले टूटे मिले। अंदर गए तो घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा मिला। ऑलमारी के लॉकर टूटे थे। पीड़ित ने बताया कि चोर करीब 10 हजार की नकदी चुरा ले गए। जेवर भी गायब हैं। कहा कि पत्नी के लौटने पर ही क्या-क्या जेवर चोरी हुआ है इसका पता चल सकेगा। थाना प्रभारी सेलाकुई मोहन सिंह ने बताया कि घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। एसआई रतन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




I10 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तारI

विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ चेतना ग्राउंड से रवि कुमार निवासी मेंहूवाला खलासा को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें