फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मंदिर अब बनने लगा है भगवा रंग चढ़ने लगा है... गीत पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहसपुर स्थित गुरु राम राय इंटर कॉलेज में श्री बाबा श्याम के दीवाने ग्रुप ने श्री श्याम वंदना महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात देर शाम तक कन्हैया मित्तल देहरादून और उदित अनुभव नारायण के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
विज्ञापन


कन्हैया मित्तल ने हजारों की भीड़ के बीच हारा हूं बाबा तुझपे भरोसा है से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उदित अनुभव नारायण ने वह आता होगा, वह आता होगा खाटू वाला आदि भजनों की प्रस्तुति दी। उसके बाद कन्हैया मित्तल के मंदिर अब बनने लगा है भगवा रंग चढ़ने लगा है... गीत पर श्रद्धालु जमकर झूमे। उन्होंने सिया राम जी के चरणों के दास बालाजी, वीर हनुमाना अति बलवाना, हारे का तू सांवरे सहारा, गोविंद मेरो है गोपाल मेरो है, हमने अपने घर तेरे नाम कर दिया, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे आदि भजन सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, चेतन शर्मा, सिद्धार्थ जैन, अजय कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, दुर्गेश गुप्ता, राहुल सागर, विवेक, नरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें