फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मंदिर समिति का स्थापना दिवस संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। बंजारा गली स्थित लक्ष्मी नारायण शिव मंदिर समिति की ओर से निर्माण का एक वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित पंकज किशोर गौड़ ने हवन यज्ञ संपन्न कराया। इसके पश्चात कन्या पूजन किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में समिति के सदस्य मलकीत सिंह, उदित अनुभव नारायण, हर्षवर्धन, प्रकाश, बाबू राम राठौड़, चरण सिंह राठौड़, त्रिलोक सिंह, सुरेश राणा, सुशील राठौड़, विपिन, पूरण सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें