फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मंदिर समिति की बैठक में आयोजनों पर हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। खाटू श्याम धाम मंदिर समिति की प्रथम बैठक चौधरी फार्म हाउस में संपन्न हुई। इस अवसर पर आगामी फागुन मेला, बसंत उत्सव, वार्षिक उत्सव एवं कन्या विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और आयोजनों को सुव्यवस्थित व सफल बनाने के लिए सुझाव दिए। अध्यक्ष गया दत्त शुक्ल ने सभी पदाधिकारियों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का आह्वान किया और आपसी समन्वय के साथ धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में मंदिर के संस्थापक गौरव गुप्ता, पंडित अश्वनी नारायण, मुकुल शर्मा, संजीव, राजेंद्र, विनोद कश्यप, भागमल बंसल, सुमित चौधरी, मनोज गोयल, शेखर बंसल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें