फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चकराता में धूप से राहत, पछवादून में शीतलहर ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
I- चकराता में चार डिग्री रहा न्यूनतम तापमान, पछवादून में पहुंचा छह डिग्रीI
विज्ञापन


चकराता में दिनभर धूप खिलने से तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ। ठंड कम होने से पर्वतीय क्षेत्र में ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं, पछवादून क्षेत्र में सुबह से ही कोहरा छाया रहा। दिनभर शीतलहर चलने के कारण लोग ठंड से ठिठरते रहे। दिन में हल्की धूप हुई, लेकिन गर्माहट महसूस नहीं हुई। शाम को बाजारों में सन्नाटा पसर गया। चकराता में न्यूनतम तापमान चार डिग्री और पछवादून में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



विकासनगर, सहसपुर और सेलाकुई में सुबह आसमान में बादल छाए रहे। करीब 10 बजे मौसम कुछ साफ हुआ, लेकिन बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी से ठंड का असर बन रहा। हल्की धूप के बीच भी शीतलहर लोगों को परेशान करती रही। शाम को ठंड ने शहर को पूरी तरह से अपने आगोश में ले लिया। बाजारों में सन्नाटे के बीच व्यापारियों और राहगीरों ने अलाव का तापकर ठंड दूर की।
विज्ञापन




चकराता में सुबह से ही मौसम एकदम साफ रहा। गुनगुनी धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। तापमान में भी बीते दिन के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। लोग पूरे दिन भर धूप का आनंद लेते देखे गए।
विज्ञापन




कालसी तहसील मुख्यालय, कालसी गेट, हरिपुर आदि क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को सुबह क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। सुबह करीब 9.30 बजे हल्की धूप खिली, लेकिन ठंड कम नहीं हुई। ठंड के चलते स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें