यूकाॅस्ट के माध्यम से आयोजित हुई विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग व करियर उन्नयन गोष्ठी के
- विकासखंड स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। राजकीय इंटर कॉलेज क्वानू में उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकाॅस्ट) की ओर से विकासखंड स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज हटाल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व राजकीय इंटर कॉलेज गुनियाल सहसपुर के प्रधानाचार्य सुनील जोशी और पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर के प्रधानाचार्य अवनींद्र बड़थ्वाल ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सभी मंचों पर प्रतिभाग करके अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर लिखित व क्विज प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज हटाल की टीम को स्वर्ण पदक के साथ प्रथम स्थान, राजकीय इंटर कॉलेज क्वानू को रजत पदक के साथ द्वितीय व राजकीय इंटर कॉलेज दसऊ को कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य ने सभी प्रतिभागियों व उनके मार्ग दर्शक शिक्षकों को प्रमाणपत्र व मेडल प्रदान किए। इस अवसर पर पर्यवेक्षक सुरेंद्र प्रसाद सुयाल, रूप राम नेगी, रविंद्र असवाल, डाॅ. अरविंद चौहान, गोपाल सिंह, अनिल पंवार, अखिलेश सिंह, अनिल नौटियाल, ओम प्रकाश लखेडा, प्रदीप कोठियाल, प्रतिला जोशी, प्रियंका चौधरी आदि उपस्थित रहे।