फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जांच के लिए गांव नहीं पहुंची टीम, ग्रामीणों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
त्यूणी। तहसील की ग्राम पंचायत कुलहा में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जांच के लिए टीम नहीं पहुंची। जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों ने एक बार फिर से जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही है। मनरेगा, राज्य वित्त, दैवीय आपदा व आवास योजनाओं के क्रियानव्यन में कमियों की शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के त्यूणी दौरे के दौरान की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने योजनाओं की जांच के लिए 20 मई को ग्राम विकास विभाग की टीम के मौके पर जाकर निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया था। लेकिन निर्धारित तिथि पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी खजान सिंह के नेतृत्व में टीम गांव नहीं पहुंची। शिकायतकर्ता आत्माराम शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कभी क्षेत्र में नहीं रहते हैं। इसके अलावा योजनाओं के माध्यम से होने वाले निर्माण कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को नहीं रहती है। उन्होंने कहा कि जांच के लिए टीम नहीं आने की शिकायत एक बार फिर से जिलाधिकारी से की जाएगी। खंड विकास अधिकारी चकराता राकेश बिष्ट ने बताया कि जांच का समय बदलने या जांच टीम में अन्य किसी प्रकार के बदलाव की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। जांच अधिकारी से बात कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें