सेलाकुई। सेवा भारती की बैठक में शिक्षण-प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को प्रभावी व सफल बनाने का संकल्प भी लिया। सेवा भारती के शनिवार को आयोजित होने वाले शिक्षण-प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आयोजित हुई बैठक में जिलाध्यक्ष रविंद्र रमोला ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कार्यक्रम में सेवा भारती केंद्रों की सभी शिक्षक प्रतिभाग करेंगी। बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे और आयोजन को प्रभावी रूप में संपन्न कराने पर सहमति जताई। इस दौरान सरिता भंडारी, संगीता शर्मा, श्रीचंद बजाज, हर्षदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद