फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कथा में भगवान नारायण की लीलाओं का किया वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी। रामलीला मैदान कालसी गेट पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के दूसरे दिन कथा व्यास ने भगवान नारायण के 24 अवतारों का वर्णन किया। इसके अतिरिक्त राजा परीक्षित प्रसंग भी सुनाया। कथा व्यास आचार्य महेंद्र कृष्ण बेलवाल ने भगवान नारायण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान नारायण ने अलग-अलग 24 अवतारों में प्राणी मात्र के कल्याण के लिए कार्य किया। कथा व्यास ने कहा कि किसी भी स्थान पर किसी भी अवस्था में किसी भी समय भगवान नारायण का स्मरण करने मात्र से ही समस्त प्राणियों का कल्याण संभव है। इस अवसर पर आचार्य आदेश तिवारी, आचार्य दीपक महाराज, सुरेंद्र शर्मा, केशर नेगी, विक्की शर्मा, अक्षय नेगी, मनोज शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सचिन डोभाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें