फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्राओं ने नशे के खिलाफ निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं ने नशा मुक्ति रैली निकाली। रैली के माध्यम से छात्राओं ने लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन




रैली के संचालन कर रही यूनिट लीडर शीला नौटियाल ने कहा कि समाज में नशा नाश की जड़ हैं। नशा करने वाला न सिर्फ स्वयं की जिंदगी से खेलता है। बल्कि परिवार को भी बर्बाद करता है। उन्होंने कहा कि परिजनों को बच्चों की बदलती आदतों का ध्यान रखना चाहिए। उन्हें नशे के दुष्प्रभाव और उससे होने वाले अपराधों के बारे में भी बताएं। कहा कि नशे करने वालों के कारण उनके परिवार को विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ता है। आज समाज में अपराध की मुख्य वजह नशा ही है। कहा कि सभी को इस दुष्प्रभाव से लड़ने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। इस मौके पर कविता पंवार, आशा पांडे, सीमा, अमृता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें