ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यशाला के दौरान सेफ अजय डंगवाल।-विवि
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों को विदेशी व्यंजनों, उनकी संस्कृति, प्रस्तुति शैली और आधुनिक कुकिंग तकनीकों की जानकारी दी गई। इसके लिए मंगलवार को कुलिनरी कनेक्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को कनाडाई व्यंजन बनाना सिखाया गया। कार्यशाला में कनाडा के तापाबार रेस्तरों के एक्जीक्यूटिव शेफ अजय डंगवाल ने कहा, कुकिंग केवल भोजन बनाना नहीं बल्कि एक रचनात्मक कला है। एक अच्छा शेफ बनने के लिए केवल तेज दिमाग, ज्ञान और तकनीकी कौशल ही पर्याप्त नहीं होते, बल्कि स्वयं को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करना और भोजन की सुंदर प्रस्तुति करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। शेफ अजय डंगवाल 2010 बैच के हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के छात्र हैं।