एसएन मैमोरियल पब्लिक स्कूल भाऊवाला में आयोजित सहोदय समूह नृत्य प्रतियोगिता के दौरान ट्रॉफी के स
- फोटो : VIKAS NAGAR
सहोदय संस्था की ओर से एसएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल ग्रुप डांस कंपटीशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सहसपुर विकासखंड के खंड शिक्षाधिकारी पंकज शर्मा, स्कूल प्रबंधक एके माथुर और प्रधानाचार्य मंजुलिका माथुर ने संयुक्त रूप से किया। गुजराती नृत्य गरबा और डांडिया थीम पर आधारित इस नृत्य प्रतियोगिता में छात्रों ने लोक संस्कृति की मनमोहक छठा बिखेरी। प्रतियोगिता में एनफील्ड स्कूल विकासनगर की टीम ने बाजी मारी। सैपियंस स्कूल विकासनगर की टीम दूसरे और एसएन मेमोरियल आर शिवालिक एकेडमी विकासनगर की टीम ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। वीणा अग्रवाल, मनीष थपलियाल और मीतू बंसल ने निर्णायक की भूमिका निभाई विजेता छात्रों को प्रधानाचार्य ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में सीबीएसई से संबद्ध 12 स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।