डाकपत्थर डिग्री कॉलेज में बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित करके शिक्षक व छात्रसंघ पदाधिका
- बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में डाकपत्थर और चकराता महाविद्यालयों में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/चकराता। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में डाकपत्थर और चकराता महाविद्यालयों में जनजाति गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियाें से समां बांध दिया। डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरीचंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अर्शी आलम ने प्रथम, कुणाल द्वितीय, ममता भंडारी तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध में दिव्या ने प्रथम, निर्जला तोमर ने द्वितीय और अलफिशा सैयद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके पहले महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा व वीर शहीद केसरी चंद का बलिदान जनजाति संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण में योगदान के लिए युवाओं को प्रेरित करता है। इस अवसर पर डॉ. राधेश्याम गंगवार, डॉ़ पूजा राठौर, डॉ़ नीलम ध्यानी, डॉ़ अविनाश, डॉ़ राजकुमारी भंडारी चौहान, डॉ. पूजा राठौर, छात्र संघ अध्यक्ष तुषार कपूर, शुभम चौहान आदि उपस्थित रहे। चकराता स्थित गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में लोकगीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रो. डॉ. पवन, प्राचार्य डॉ. आशुतोष शरण आदि ने छात्रों को जनजाति समुदाय के क्रांतिकारी इतिहास और भारतीय संस्कृति को संरक्षित करने में उनकी भूमिका से अवगत कराया। इस अवसर पर डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. शिवांगी उपाध्याय, डॉ. यशवीर सिंह रावत, डॉ. अभय शिखर पवार, डॉ. सुमेर चंद सुमन, डॉ. नवीन चंद उपस्थित रहे।
डाकपत्थर डिग्री कॉलेज में बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित करके शिक्षक व छात्रसंघ पदाधिका