फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रोशन होंगे गांव के गली-मोहल्ले

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी, विकासनगर और सहसपुर विकासखंड के कई गांवों के गली मुहल्ले जल्द ही सोलर लाइट की रोशनी से जगमग होंगे। जिला पंचायत करीब 50 लाख रुपये की लागत से विभिन्न गांवों में सोलर लाइट लगाने जा रहा है। इसके लिए निविदाएं भी आमंत्रित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि लंबे समय से ग्रामीण अंचलों में पथ प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग कर रहे थे। जिसे देखते हुए जिला पंचायत ने यह कदम उठाया है। योजना के तहत कालसी विकासखंड के जिला पंचायत क्षेत्र आरा और जिला पंचायत क्षेत्र उद्पाल्टा अंतर्गत आने वालेे विभिन्न गांवों के साथ ही विकासनगर विकासखंड अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र केदारावाला, एटनबाग, जस्सोवाला के विभिन्न गांवों में सोलर लाइटें लगेंगी।
डाकपत्थर, बद्रीपुर, लाइन जीवनगढ़, कालूवाला, छरबा, मलूकावाला आदि गांवों में भी सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही सहसपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भुड्डी और जिला पंचायत क्षेत्र माजरी ग्रांट तृतीय के विभिन्न गांवों में सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य जस्सोवाला अंजू देवी ने योजना की स्वीकृति पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सोलर लाइटों के लगने से गांव के गली मोहल्ले रात में जगमग हो उठेंगे। लोगों को आने जाने में सुविधा होगी। उजाला होने से असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी अंकुश लग सकेगा।

बयान...
गांवों में मूलभूत सुविधाएं जुटाना जिला पंचायत की जिम्मेदारी है। गांवों में पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए करीब 50 लाख रुपये की लागत सोलर लाइटें लगाई जाएगी। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी गई हैं। - मधु चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें