राज्य स्तरीय दो दिवसीय स्क्वैश चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। समापन पर बालिका एवं बालक वर्ग के अंडर-11, 13 ,15 और 17 के फाइनल मुकाबले खेले गए।
डूंगा स्थित बालिका आवासीय स्कूल में आयोजित बालक वर्ग के अंडर-11 वर्ग की प्रतियोगिता में अर्णव धीमान विजय रहे। जबकि अनीश अग्रवाल उपविजेता रहे। अंडर-13 वर्ग में लवित अग्रवाल विजेता और मानस मोहन उपविजेता रहे। बालिका वर्ग के अंडर-13 में झील राठौड़ पहले और प्रतिज्ञा दूसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग के अंडर-15 वर्ग में वीर संधू ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि अनन्य रूंगटा द्वितीय स्थान पर रही।
बालिका अंडर-15 वर्ग में गुरुकीरत कौर ने प्रथम स्थान, गार्गी आर्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के अंडर-17 वर्ग में अतुलित त्रिपाठी प्रथम व जोरावर संधू द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंडर-17 में गुरलीन कौर विजेता और गौरिशा उपविजेता रहीं। बालक वर्ग के अंडर-19 वर्ग में आकाश पाठक प्रथम व तेजस्वा दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मृत्युंजय, सीमा शारदा आदि मौजूद रहे।