गेहूं की फसल के अवशेष में सोमवार को आग लग गई। खेत के पास स्थित कच्चा मकान उसकी चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान मकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया।
ग्राम पंचायत सभावाला के हसनपुर में दोपहर 12:15 बजे एक खेत में गेहूं की फसल के अवशेष से आग की चिंगारी उठी। देखते-देखते ही आग खेत के पास ही स्थित फूल बानो के कच्चे मकान तक पहुंच गई। सूचना पर अग्निशमन स्टेशन सेलाकुई से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाई।
प्रभारी एफएसओ सेलाकुई ईशम सिंह ने बताया कि दो फायर टेंडर से आग बुझाई गई। बताया कि अगली के दौरान घर में रखा अनाज, कपड़े और बिस्तर आदि सामान जल गए। उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अग्निशमन टीम में शिवकुमार, प्रदीप कुमार, सोबरन सिंह, अजब सिंह, अनुज कुमार, रघुवीर सिंह, अमित कुमार सरस्वती आदि शामिल रहे।