कालसी। व्यासी बांध परियोजना स्थल पर वेतन व अन्य सुविधाओं की मांग के लिए दैनिक श्रमिकों का धरना जारी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर दैनिक श्रमिक संघ के सदस्य सत्यपाल सिंह ने कहा कि व्यासी बांध परियोजना में कार्यरत दैनिक श्रमिक पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना कार्य करते हैं। परंतु वेतन व अन्य सुविधाएं प्रदान करने के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के मामले में भी लापरवाही बरती जा रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर संघ के अध्यक्ष नवीन तोमर, चमन सिंह, जगत सिंह, बारूदत्त, विकेश कुमार, संजय कुमार, राजेश, शमशेर, बिट्टू चौहान, नरेश, राहुल, जनक सिंह आदि शामिल रहे। संवाद