फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चालदा महासू और पंडवाणी जागर एलबम की शूटिंग पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनसारी संस्कृति पर बन रही चालदा महासू और पंडवाणी जागर एलबम की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसमें गढ़ बैराट, मथियौ गांव और मां जमुना के तट का सुंदर दृश्य दिखाया गया है। एलबम में राजेंद्र बिष्ट, प्रताप सिंह चौहान और संगीता थापा ने संगीत दिया है। फिल्मांकन अनुज वर्मा ने किया है। सोनम भट्ट, नेहा ठाकुर, बबीता ठाकुर, रिया, नीलम बिष्ट, संतराम तोमर, अतर सिंह तोमर, निकेश शर्मा, किशन चौहान, सूरज वर्मा, रितिक वर्मा आदि कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 18 जनवरी को जागर देवभूमि म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर इसका प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन






Iप्रस्ताव कैबिनेट में भेजने से बांध प्रभावित संशय मेंI



लखवाड़ बांध प्रभावितों को दी जाने वाली अनुग्रह अनुदान सहायता राशि बढ़ाने का प्रस्ताव सीधे कैबिनेट को भेजे जाने से बांध प्रभावितों में संशय बना हुआ है। बृहस्पतिवार को लखवाड बांध प्रभावित श्रम सहकारी समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह प्रेस को जारी बयान में कहा कि विस्थापितों को अनुग्रह अनुदान सहायता राशि बढ़ाने के लिए नवंबर में किया गया आंदोलन इस शर्त पर समाप्त किया गया था कि अनुदान सहायता राशि बढ़ाई जाएगी। कहा कि ऐसा पता चल रहा है कि जल विद्युत निगम के अधिकारियों और शासन ने सीधे कैबिनेट को प्रस्ताव भेज दिया गया है। कहा कि इसकी जानकारी बांध प्रभावितों को नहीं दी गई है। इसके चलते प्रभावितों में संशय की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें