फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तराखंड पुलिस ने जीता हैंडबाल का उद्घाटन मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरांचल हैंडबाल एसोसिएशन की ओर आयोजित सीनियर हैंडबाल चैंपियनशिप का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। चैंपियनशिप का उद्घाटन मुकाबला उत्तराखंड की पुलिस टीम ने अपने नाम किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन


मिनी स्टेडियम ननूरखेड़ा में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित कुमार सिन्हा व युवा कल्याण के उपनिदेशक शक्ति सिंह ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच उत्तराखंड पुलिस और पौड़ी गढ़वाल के मध्य खेला गया। इसमें उत्तराखंड पुलिस ने 21-13 के अंतर से जीत हासिल की। दूसरा मैच देहरादून और हरिद्वार के बीच खेला गया। इसमें देहरादून ने 24-8 के स्कोर से जीत हासिल की। तीसरा मैच उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के मध्य खेला गया। इसमें उत्तरकाशी 20-7 के स्कोर से जीता। चौथा मैच अल्मोड़ा और हरिद्वार के मध्य खेला गया। इसमें अल्मोड़ा की टीम ने 22-15 के अंतर से जीत हासिल की। इस मौके पर एसोसिएशन के चेयरमैन अरविंद अग्रवाल, विनोद ममगाई, विनोद काला, भारतभूसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें