फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महासू मंदिर की गिरी सुरक्षा दीवार

Sat, 30 Aug 2025 01:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
मंझगांव में मंदिर के पास गिरी सुरक्षा दीवार व विद्युत पोल। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के मंझगांव स्थित महासू देवता मंदिर के पिछले हिस्से की सुरक्षा दीवार भारी वर्षा के चलते अचानक से गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में ऊर्जा निगम का एक विद्युत पोल भी आ गया, जो कि मंदिर की ओर गिर गया। गनीमत रही कि दीवार गिरने से मंदिर के भवन को नुकसान नहीं पहुंचा है। ग्राम स्याणा श्याम दत्त जोशी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से मंदिर की सुरक्षा दीवार कमजोर हो गई थी। उन्होंने तहसील प्रशासन से मंदिर परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने व क्षतिग्रस्त दीवार का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें