फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सचिवालय हरिकेन ने जीता क्रिकेट का उद्घाटन मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
Iअंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता सचिवालय कप का हुआ शुभारंभI
विज्ञापन


सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता सचिवालय कप-2024 का रविवार को उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सचिवालय हरिकेन व आबकारी विभाग के बीच खेला गया। इसमें सचिवालय की टीम ने सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर जीत से आगाज किया।



महाराणा प्रताप क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर आबकारी विभाग ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। सबसे ज्यादा लक्ष्मण बिष्ट ने शानदार 25 रन बनाए। सचिवालय के लिए अनुज चमोली ने तीन और विनोद शर्मा ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हरिकेन ने 15 ओवर में सिर्फ तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए सबसे ज्यादा सुनील मेंदोला ने 29 और कपिल ने 27 रन बनाए। आबकारी के लिए अंकित, आशीष और मधुर ने 1-1 विकेट लेने में कामयाब हुए। हालांकि हरिकेन ने मैच सात विकेट से जीत लिया। फाइटर ऑफ द मैच लक्ष्मण और अपने शानदार खेल के लिए अनुज चमोली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतियोगिता का आयोजन किया। उन्होंने कहा, सचिवालय क्रिकेट प्रतियोगिता विभागीय टीमों के लिए एक शानदार मंच है, जिससे खिलाड़ियों में आपसी सामंजस्य, सौहार्द और खेल भावना का विकास होता है। वहीं इस मौके पर आईटीबीपी पाइप बैंड एवं सांस्कृतिक विभाग ने अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लब के सचिव राजेंद्र रतूड़ी ने बताया, प्रतियोगिता में 32 पुरुष और नौ महिला टीमें प्रतिभाग कर रही हैंं। यह पहला मौका है जब इस प्रतियोगिता में महिला टीमें भी प्रतिभाग कर रही हैं। इस मौके पर विधायक उमेश कुमार शर्मा काऊ, सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली, क्लब के अध्यक्ष अनिल जोशी, राजीव नेगी, देवेन्द्र बिष्ट, सुनील लखेड़ा, जीतमणि पैन्यूली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें