फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सुभाष चंद्र अध्यक्ष और सुखबीर सिंह बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Iएनसीसी अधिकारी एवं कर्मचारी सर्विस एसोसिएशन का अधिवेशनI
विज्ञापन




एनसीसी अधिकारी एवं कर्मचारी सर्विस एसोसिएशन उत्तराखंड का द्वितीय अधिवेशन देहरादून के डिफेंस कॉलोनी स्थित सभागार में आयोजित हुआ। शनिवार को आयोजित अधिवेशन में चुनाव कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सुभाष चंद्र जगूड़ी को प्रांतीय अध्यक्ष और सुखबीर सिंह रावत को प्रांतीय महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन




आरएल टम्टा को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष कुमार भट्ट को प्रांतीय कोषाध्यक्ष, हरेंद्र सिंह गोसाई को प्रांतीय सह सचिव, बालकृष्ण घेंडियाल को प्रांतीय संप्रेक्षक बनाया गया। वहीं मंडल स्तर पर मनमोहन कोटनला को गढ़वाल मंडल अध्यक्ष, दीपा शर्मा को मंडल महामंत्री और इसरार बक्स को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष और जावेद अहमद खान को मंडल महामंत्री बनाया गया। उधर नीता गुप्ता को पौड़ी एवं उत्तरकाशी का जिलाध्यक्ष, भगवत सिंह बिष्ट को नैनीताल का जिला अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर मिनिस्टर फेडरेशन उत्तराखंड के अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें