फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धूमधाम से मनाया गया स्कूल का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। इंडियन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद दिवस व खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वोहरा ने मशाल प्रज्वलित करके की। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर आयोजित की गई सौ मीटर दौड़ में सुशांत, सश, प्रिंस, ऋषभ, अन्वी, अनामिका, परी और अमृद्धि प्रथम स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में ऋषभ और तेजस प्रथम रहे। रिले रेस में दिवाकर हाउस प्रथम, धरा हाउस द्वितीय व नीर हाउस तृतीय स्थान पर रहा। स्वयंवर रेस में प्रथम स्थान शिवांश, रिदविका, रूबल, शानवी चौहान, अनुष्का प्रथम स्थान पर रहे। रस्साकशी के बालक वर्ग में ज्वाला हाउस और बालिका वर्ग में दिवाकर हाउस प्रथम रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें