फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गड्ढों से मुश्किल हुई डगर, दुर्घटनाओं का डर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



Iसहसपुर-सभावाला संपर्क मार्ग बदहाल, हिचकोले खा रहे वाहन
I

I
I

Iदोपहिया वाहन चालक कीचड़ पर फिसल कर हो रहे चोटिलI

एक दर्जन गांवों को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाला सहसपुर-सभावाला संपर्क मार्ग बदहाल हो चुका है। दिल्ली दून एक्सप्रेस वे की निर्माण सामग्री लेकर जाने वाले डंपरों की लगातार आवाजाही के चलते सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। इससे सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। वहीं चौपहिया वाहन हिचकोले खा रहे हैं।



सहसपुर-सभावाला संपर्क मार्ग सिंघनीवाला, शेरपुर, शेखोवाला, हिन्दूवाला, तिपरपुर, मटक माजरी, बद्रीपुर, फतेहपुर समेत एक दर्जन गांवाें को दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग और शिमला बाईपास से जोड़ता है। संपर्क मार्ग से स्थानीय ग्रामीण और सेलाकुई जाने वाले फैक्टरीकर्मी भी गुजरते हैं।
विज्ञापन


सड़क का मौजूदा हाल यह है कि यहां वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। दिल्ली दून एक्सप्रेस के कार्य में लगे डंपरों की निर्माण सामग्री से गिरने वाले पानी से सड़क पर कीचड़ हो जाता है। सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहन और पैदल चलते वाले लोग कीचड़ पर फिसल कर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधान शाइस्ता परवीन का कहना है कि कार्यदायी संस्था से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय निवासी प्रवीण कश्यप ने बताया कि कीचड़ के चलते दोपहिया वाहनों से और पैदल चलने वालों के कपड़े खराब हो जाते हैं। लोक निर्माण विभाग देहरादून के एई शक्ति सिंह आर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। बताया कि कर्मचारियों को मौके पर भेज कर संपर्क मार्ग की स्थिति की रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें